मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

परीक्षा देने जा रही छात्रा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

On: November 13, 2025 8:17 PM
Follow Us:

कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज क्षेत्र के कस्बा सराय दौलत में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने सड़क पार कर रही छात्रा को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

ऑटो से उतरकर सड़क पार कर रही थी छात्रा

जानकारी के अनुसार, ग्राम ज्ञानपुर निवासी किसान अशोक कुमार चतुर्वेदी की 17 वर्षीय पुत्री अंशिका चतुर्वेदी बीए की छात्रा थी। गुरुवार सुबह वह परीक्षा देने मिश्रापुर स्थित विद्यालय जा रही थी। गुरसहायगंज से सराय दौलत तक वह ऑटो से पहुंची, और उतरने के बाद जैसे ही सड़क पार करने लगी, तभी गुरसहायगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा, चालक फरार

यह पूरी घटना पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही सराय प्रयाग चौकी प्रभारी अवनीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार में मातम छा गया। मृतका के पिता अशोक कुमार ने बताया कि उनकी बेटी सुबह परीक्षा देने घर से निकली थी, लेकिन सड़क हादसे में उसकी जान चली गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान (Advocate) KN Live Media Network के संस्थापक एवं KN LIVE24 के प्रधान संपादक हैं। CSJM University से LLB की डिग्री के साथ ही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पी.जी. जे.एम.सी. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही Unicef से Public Health Reporting में कोर्स भी किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤