मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

मिलावटी तेल की बिक्री का हुआ भंडाफोड़, 60 हजार का माल जब्त

On: November 12, 2025 8:03 PM
Follow Us:

के पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग फाटक के पास मिलावटी कड़वा तेल बिकने की सूचना पर खाद्य विभाग की टीम ने बुधवार को छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान लगभग 60 हजार रुपये मूल्य का कड़वा तेल जब्त कर सील कर दिया गया तथा जांच के लिए नमूने भरे गए।

दुकानदार के खिलाफ पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

स्थानीय व्यापारी मोहम्मद जलीफ इसी स्थान पर कड़वा तेल का व्यवसाय करते हैं। मिलावटी तेल बिकने की शिकायत मिलने पर सहायक आयुक्त खाद्य उमेश प्रताप के नेतृत्व में विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद साहू और सर्वेश कुमार शामिल थे।

350 लीटर खुला तेल किया जब्त

छापेमारी के दौरान टीम ने करीब 350 लीटर कड़वा तेल जब्त किया। सहायक आयुक्त खाद्य उमेश प्रताप ने बताया कि खुले तेल की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित है। मिलावट की आशंका को देखते हुए तेल के नमूने लिए गए हैं, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि लगभग दो वर्ष पूर्व भी इसी दुकान से मिलावटी तेल के नमूने भरे गए थे, जिसका मुकदमा न्यायालय में अभी भी विचाराधीन है।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान (Advocate) KN Live Media Network के संस्थापक एवं KN LIVE24 के प्रधान संपादक हैं। CSJM University से LLB की डिग्री के साथ ही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पी.जी. जे.एम.सी. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही Unicef से Public Health Reporting में कोर्स भी किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤