मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

विवादास्पद होर्डिंग्स से गुरसहायगंज में फैली सनसनी

On: October 16, 2025 9:56 PM
Follow Us:

Controversial hoardings create tension in Kannauj: दीपावली के त्योहार से ठीक पहले शहर में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश सामने आई है। बुधवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने शहर के मुख्य मार्गों पर विवादास्पद नारों वाली कई होर्डिंग्स लगा दीं, जिससे स्थानीय स्तर पर तनाव का माहौल बन गया।

होर्डिंग्स पर “अपना त्योहार अपनों से मनाएं”, “जात-पात की करो विदाई, हिंदू-हिंदू भाई-भाई” जैसे नारे लिखे थे। गुरुवार सुबह जब नागरिकों की नजर इन पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया।

मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए होर्डिंग्स पर अंकित व्यक्ति के नाम पर नोटिस जारी किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद होर्डिंग्स को हटा दिया गया।

सोशल मीडिया पर भी इस घटना की व्यापक निंदा हुई। स्थानीय नागरिकों ने इसे समाज में नफरत फैलाने की साजिश करार दिया।

शहर के कई प्रतिष्ठित नागरिकों ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह कन्नौज की गंगा-जमुनी तहजीब को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए जो समाज में विभाजन की दीवार खड़ी करने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान (Advocate) KN Live Media Network के संस्थापक एवं KN LIVE24 के प्रधान संपादक हैं। CSJM University से LLB की डिग्री के साथ ही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पी.जी. जे.एम.सी. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की डिग्री प्राप्त की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now