मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

सीएमओ पर फूटा डॉक्टरों और कर्मचारियों का गुस्सा

On: September 18, 2025 10:25 AM
Follow Us:
breaking news knlive24

Doctors and staff expressed anger at the CMO : फर्रुखाबाद। ब्लॉक मोहम्मदाबाद क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में उस समय बवाल मच गया जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) द्वारा Medical Officer को गाली देने का मामला सामने आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होने के बाद डॉक्टरों और कर्मचारियों में आक्रोश फूट पड़ा।

प्रभारी मंत्री के सीएचसी से रवाना होने के कुछ ही समय बाद नाराज़ डॉक्टरों और कर्मचारियों ने सीएमओ की गाड़ी को घेर लिया और “मुर्दाबाद” के नारे लगाए। भीड़ ने गाड़ी को रोककर हाथापाई करने का प्रयास किया और सीएमओ को गाड़ी से उतारने का प्रयास भी किया। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस और एसीएमओ ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला और किसी तरह सीएमओ को वहां से सुरक्षित रवाना किया।

डॉक्टरों का आरोप है कि सीएमओ ने Medical Officer के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर उनका अपमान किया, जो स्वीकार नहीं किया जाएगा । विरोध कर रहे डॉक्टरों और कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।

knlive24

KN Live 24 एक हिंदी ई-न्यूज़ मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो हर खबर का असली सच दिखाता है। यह टीवी समाचार की तरह नहीं है जो केवल उस खबर पर केंद्रित है जो उसकी टीआरपी बढ़ाती है । स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय हर समाचार आपको देता है। यह वैसे सभी स्थानीय समाचारों को प्रमुखता से आप तक पहुचाने का काम करता है जो आप सभी के जीवन को प्रभावित करने काम करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤