कन्नौज। हसेरन स्थित उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वस्थ नारी सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक कैलाश सिंह राजपूत व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्पेंद्र शाक्य ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम की शुरुआत फीता काटकर की गई। इस दौरान विधायक व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने मरीजों से मुलाकात कर हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए।
विधायक कैलाश सिंह राजपूत ने जानकारी दी कि यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। पहले ही दिन 300 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

चिकित्साधीक्षक डॉ. जगदीश निर्मल ने विधायक व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ. पवन कुमार, डॉ. पंकज कुमार वर्मा और फार्मेसिस्ट बृजेश कुमार राजपूत सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।









