Tiranga Yatra in Moradabad: जनपद मुरादाबाद के सिविल लाइंस के अम्बेडकर पार्क से भारतीय अटल स्वंयसेवी संगठन के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार दिवाकर के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज झा के निर्देश अनुसार संगठन से जुड़े कार्यकर्ता एवम पदादिकार्यों ने एकत्र होकर हर घर तिरंगा अभियान के अंर्तगत तिरंगा यात्रा निकाली।
तिरंगा यात्रा सिविल लाइंस के अम्बेडकर पार्क से होते हुए पीएसी तिराहा अब्दुल्ला चौराहा हरथला होते हुए राम चोक पर समापन हुई जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार दिवाकर ने तिरंगा यात्रा के दौरान बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सिविल लाइंस के अम्बेडकर पार्क से तिरंगा यात्रा निकाली गई है यह तिरंगा यात्रा भारतीय अटल स्वयंसेवी संगठन द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम था, जिसने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ये यात्रा हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करना था यात्रा में मुख्य रूप जिला मंडल अध्यक्ष नाजिम, जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार दिवाकर, जिला महामंत्री अरविंद कुमार,दिलशाद अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष,मोबिन जिला अध्यक्ष,जिला मीडिया प्रभारी अंकित पाल, जिला मंत्री सदानंद सैनी, जिला मंत्री सुलेमान चौधरी, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र, जिला कोर्षाध्यक्ष अमित कुमार, जिला युवा मोर्चा मुकेश सागर मौजूद रहे










