मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

प्रांतीय उपाध्यक्ष के पिता के निधन पर बाजार रहा बंद

Follow Us:

कन्नौज : कस्बा नादे मऊ में अखिल भारतीय वैश्य महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ लवली के पिता श्री ओम गुप्ता के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर शोक संवेदना व्यक्त की।

80 वर्षीय श्री ओम गुप्ता का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। खबर मिलते ही नादे मऊ स्थित उनके आवास पर शोकाकुल लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों ने पहुंचकर परिवार के प्रति संवेदना जताई।

स्वर्गीय श्री ओम गुप्ता समाज में सम्मानित व्यक्ति थे। उनके पुत्र कौशलेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ लवली न केवल अखिल भारतीय वैश्य महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष हैं, बल्कि व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष के रूप में भी समाज सेवा में सक्रिय रहते हैं।

स्थानीय व्यापारियों ने श्रद्धांजलि स्वरूप अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखे। कस्बे में पूरे दिन शोक का माहौल रहा। 

शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤