मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

होलिका देवी मेले में अराजक तत्वों की कोशिश नाकाम, रवि चौधरी ने संभाला माहौल

On: March 10, 2026 9:58 PM
Follow Us:

मुरादाबाद में श्री हुल्का देवी महारानी जी के मेले में कुछ अराजक तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की, लेकिन सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि चौधरी ने तत्काल पहुंचकर स्थिति को संभाला और सभी को आपसी भाईचारे का संदेश दिया। 

उन्होंने कहा कि मुरादाबाद में वर्षों से आयोजित हो रहा यह मेला क्षेत्र की आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है और इसे किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने दिया जाएगा।

रवि चौधरी ने प्रशासन से मांग की कि मेले की शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, जिससे श्रद्धालु निर्भय होकर मेले में शामिल हो सकें। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान उसकी सांझी संस्कृति, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द से है और किसी भी कीमत पर इसे कमजोर नहीं होने दिया जाएगा।

मेले में उपस्थित श्रद्धालुओं और दुकानदारों ने भी आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया और कहा कि यह मेला हमेशा से भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने दिया जाएगा।

 रवि चौधरी ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करवाने का काम करेगी जो समाज की एकता और भाईचारे को तोड़ने का प्रयास करते हैं।

knlive24

KN Live 24 एक हिंदी ई-न्यूज़ मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो हर खबर का असली सच दिखाता है। यह टीवी समाचार की तरह नहीं है जो केवल उस खबर पर केंद्रित है जो उसकी टीआरपी बढ़ाती है । स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय हर समाचार आपको देता है। यह वैसे सभी स्थानीय समाचारों को प्रमुखता से आप तक पहुचाने का काम करता है जो आप सभी के जीवन को प्रभावित करने काम करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Created with ❤