मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

Gursahaiganj News :गुरसहायगंज में ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा, फ्लाईओवर

On: August 5, 2025 11:47 PM
Follow Us:
archna pandey chhibrmau MLA

Gursahaiganj Breaking News: गुरसहायगंज कस्बे के पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग पर अब जाम की समस्या से जल्द निजात मिलने की उम्मीद है। शासन ने यहां फ्लाईओवर निर्माण की मंजूरी देते हुए 57 करोड़ रुपये की परियोजना को हरी झंडी दिखा दी है। संबंधित एजेंसी को जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश मिल गए हैं।स्थानीय रेलवे क्रॉसिंग पर दिनभर में कई यात्री व मालगाड़ियाँ गुजरती हैं, जिससे फाटक हर 15-20 मिनट में बंद किया जाता है। यह स्थिति अक्सर लंबा जाम पैदा करती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कत होती है।

इस समस्या को देखते हुए छिबरामऊ की विधायक अर्चना पांडे ने इस मुद्दे को हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखा। मुख्यमंत्री ने इस पर सहमति जताते हुए फ्लाईओवर निर्माण के लिए बजट स्वीकृत कर दिया।फैसले की खबर आते ही स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। उनका मानना है कि फ्लाईओवर बनने से यातायात पहले से सुगम हो जाएगा और लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या खत्म हो सकेगी।

हालांकि, परियोजना के आकार और मार्ग को लेकर कुछ व्यापारियों में चिंता भी देखने को मिल रही है। फ्लाईओवर का विस्तार कुछ दुकानों को प्रभावित कर सकता है, खासकर वे दुकानें जो बिजलीघर के पास नगर पालिका द्वारा आवंटित की गई हैं। इनका भविष्य फिलहाल अनिश्चित बना हुआ है।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान KN Live Media Network के संस्थापक एवं KN LIVE24 के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से विधि (LLB) की डिग्री प्राप्त की है तथा राजनीति विज्ञान में परास्नातक की उपाधि हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पी.जी. जे.एम.सी. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की डिग्री प्राप्त की है। वर्ष 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। मीडिया के माध्यम से सामाजिक मुद्दों, जन समस्याओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उनके नेतृत्व में KN LIVE24 विश्वसनीय समाचार और सशक्त डिजिटल पत्रकारिता की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Created with ❤