कन्नौज: न्यायपंचायत मुहद्दीनगर की खेलकूद प्रतियोगिता अलीनगर के खेलकूद मैदान में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। प्राथमिक स्तर पर प्रिया ब्राहिमपुर और उच्च प्राथमिक स्तर पर नवनीत ब्राहिमपुर ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री एवं हसेरन ब्लॉक अध्यक्ष बृज पाल सिंह भदौरिया एवं एआरपी तेजपाल सिंह द्वारा किया गया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्राथमिक स्तर के परिणाम
प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में जिगर पुर्वाजादेशाह और बालिका वर्ग में प्रिया ब्राहिमपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में आदित्य और बालिका वर्ग में प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में भी आदित्य पुर्वाजादेशाह और बालिका वर्ग में प्रिया ने प्रथम स्थान अपने नाम किया। लंबी कूद में प्रिया ब्राहिमपुर और आदित्य जादेशाहपुर्वा बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर रहे।
उच्च प्राथमिक स्तर के परिणाम
उच्च प्राथमिक स्तर में नवनीत ब्राहिमपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में दोनों स्पर्धाओं में प्राची ब्राहिमपुर प्रथम रहीं। लंबी कूद में नवनीत ब्राहिमपुर और बालिका वर्ग में अनामिका आलमशाहपुर्वा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो में बालक एवं बालिका वर्ग दोनों में ब्राहिमपुर की टीम विजयी रही।

चैंपियनशिप और पुरस्कार वितरण
प्राथमिक स्तर की व्यक्तिगत चैंपियनशिप प्रिया ब्राहिमपुर और उच्च प्राथमिक स्तर पर नवनीत ब्राहिमपुर ने जीती। समापन समारोह में सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। आयोजन में बच्चों एवं शिक्षकों के लिए भोजन की भी उचित व्यवस्था की गई थी।
नोडल संकुल शिक्षक सुरेश चंद्र के संयोजकत्व में आयोजित इस न्यायपंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में बृज पाल सिंह भदौरिया, तेजपाल सिंह, उपेंद्र सिंह, परमजीत पाल, माधवेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, कमरुल खान, जितेंद्र प्रताप सिंह, प्रिया पाल, रिंकेश कुमार, सिद्ध शंकर मिश्र, अरुण कांत, धर्मराज सिंह, असद जाहिदी सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।











