लखनऊ। Uttar Pradesh के पूर्व खनन मंत्री और समाजवादी पार्टी (Samjwadi Party) के नेता गायत्री प्रसाद प्रजापति (Gayatri Prasad Prajapati) पर मंगलवार शाम को लखनऊ जेल एक बंदी ने लोहे की पटरी से जानलेवा हमला किया।
दर असल आपको बता दें कि जेल अस्पताल में साफ सफाई के दौरान एक बंदी ने लोहे की पटरी से गायत्री प्रसाद प्रजापति पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। घायल प्रजापति को तत्काल किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (KGMU Lucknow) रेफर कर दिया गया, जहां उनके सिर में 5 टांके लगाए गए।
सूत्रों के अनुसार, बंदी और प्रजापति के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद बंदी ने यह हमला कर दिया। हालांकि जेल प्रशासन ने इसे गंभीर मामला मानने से इनकार कर दिया है।
इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने जेल प्रशासन पर सवाल खड़े किए। सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि पूर्व मंत्री पर जेल के भीतर हुआ हमला बेहद चिंताजनक है, उन्हें (गायत्री प्रजापति को) समुचित इलाज और सुरक्षा दी जानी चाहिए।









