मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav का कन्नौज दौरा आज

On: July 25, 2025 11:05 AM
Follow Us:

कन्नौज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सदस्य श्री अखिलेश यादव आज दिनांक 25 जुलाई को जनपद कन्नौज के दौरे पर हैं। इस दौरे की सूचना समाजवादी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय द्वारा तत्काल जारी पत्र के माध्यम से दी गई है।

पत्र के अनुसार, श्री अखिलेश यादव आज सुबह 10:00 बजे विशेष मार्ग से कार द्वारा लखनऊ से रवाना होकर जनपद कन्नौज के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 11:30 बजे वह सौरिख थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय बहादुर में गरीब रेखा मंदिर रोड पर स्थित दिवंगत श्री प्रदीप यादव के आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे एवं शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करेंगे।

इसके पश्चात श्री यादव मोहल्ला सैय्यदान, कन्नौज नगर में पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री नूर हसन एडवोकेट के आवास पर भी आमंत्रण पर पहुंचेंगे। उनके साथ पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी और सुरक्षा बलों की टीम मौजूद रहेगी।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान KN Live Media Network के संस्थापक एवं KN LIVE24 के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से विधि (LLB) की डिग्री प्राप्त की है तथा राजनीति विज्ञान में परास्नातक की उपाधि हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पी.जी. जे.एम.सी. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की डिग्री प्राप्त की है। वर्ष 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। मीडिया के माध्यम से सामाजिक मुद्दों, जन समस्याओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उनके नेतृत्व में KN LIVE24 विश्वसनीय समाचार और सशक्त डिजिटल पत्रकारिता की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Created with ❤