मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

Jamia Millia Islamia University ने खोले भविष्य के द्वार, डिजिटल टेक्नोलॉजी और उद्यमिता कोर्स में नामांकन शुरू

On: September 27, 2025 9:54 PM
Follow Us:
JAMIA MILLIA ISLAMIA NEWS

Jamia Millia Islamia Short Term Courses: आज की तेज़ रफ़्तार डिजिटल दुनिया में युवाओं को कौशल और रोज़गार से जोड़ने के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) ने एक नई पहल की है। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (CIE) ने स्मार्ट एकेडमी फॉर डिजिटल टेक्नोलॉजीज़ एंड एंटरप्रेन्योरशिप के तहत विभिन्न शॉर्ट-टर्म सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत की है।

ये कोर्स टेक महिंद्रा फाउंडेशन ( Tech Mahindra Foundation l) और लाइवलीहुड बिज़नेस इनक्यूबेटर( Livelihood Business Incubator) के सहयोग से तैयार किए गए हैं। जिसका उद्देश्य है—युवाओं को डिजिटल स्किल्स सिखाना, उन्हें उद्योग की मांग के अनुरूप नौकरी के लिए तैयार करना और साथ ही उद्यमिता की दिशा में सशक्त बनाना।

पाठ्यक्रम और विशेषताएं

डिजिटल एंटरप्रेन्योरशिप – 3 माह का कोर्स, 10वीं पास के लिए, शुल्क ₹3050।

यूआई/यूएक्स डिजाइन – 4 माह का कोर्स, ग्रेजुएट/फाइनल ईयर छात्र पात्र, शुल्क ₹18,000।

ग्राफिक डिजाइनिंग – 4 माह का कोर्स, 12वीं पास, शुल्क ₹15,000।

एडवांस डिजिटल मार्केटिंग – 4 माह का कोर्स, ग्रेजुएट/फाइनल ईयर छात्र पात्र, शुल्क ₹15,000।

AWS क्लाउड कंप्यूटिंग – 4 माह का कोर्स, न्यूनतम आयु 21 वर्ष, ।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में सभी कक्षाएं ऑफलाइन मोड में विशेषज्ञों की देखरेख और उद्योग से जुड़े अनुभव के साथ आयोजित की जाएंगी।

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2025 शाम 6 बजे तक तय की गई है। इसके बाद कोई प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि ये कोर्स सिर्फ नौकरी दिलाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें स्टार्टअप इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी पहलों से भी जोड़ते हैं।

अधिक जानकारी और आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जामिया की आधिकारिक वेबसाइट www.jmi.ac.in/cie पर जा सकते हैं।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान KN Live Media Network के संस्थापक एवं KN LIVE24 के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से विधि (LLB) की डिग्री प्राप्त की है तथा राजनीति विज्ञान में परास्नातक की उपाधि हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पी.जी. जे.एम.सी. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की डिग्री प्राप्त की है। वर्ष 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। मीडिया के माध्यम से सामाजिक मुद्दों, जन समस्याओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उनके नेतृत्व में KN LIVE24 विश्वसनीय समाचार और सशक्त डिजिटल पत्रकारिता की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤