मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

कन्नौज: बंद ढाबे में नरकंकाल मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

On: August 5, 2025 9:27 AM
Follow Us:
murder in kannauj

गुरसहायगंज (कन्नौज): डुडवा बुजुर्ग गांव के पास एक सुनसान ढाबे में नरकंकाल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह ढाबा हाईवे कट से पश्चिम दिशा की ओर सर्विस रोड के किनारे स्थित है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।जानकारी के अनुसार, किसी व्यक्ति ने ढाबे में कंकाल देखे जाने की सूचना यूपी-112 पर दी थी।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे को अवगत कराया। इसके बाद कोतवाल दुबे पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन जांच शुरू की।ढाबे में कंकाल के पास एक झोला और दो बोरियां भी मिलीं, जिनकी तलाशी ली गई।

आशंका जताई जा रही है कि कोई अज्ञात व्यक्ति कई दिन पहले यहां आया हो सकता है और उसकी मौत हो गई होगी, जिससे शव सड़कर कंकाल में बदल गया।फिलहाल पुलिस क्षेत्र के गांवों में लापता लोगों की जानकारी इकट्ठा कर रही है और हर पहलू से जांच में जुटी है।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान KN Live Media Network के संस्थापक एवं KN LIVE24 के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से विधि (LLB) की डिग्री प्राप्त की है तथा राजनीति विज्ञान में परास्नातक की उपाधि हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पी.जी. जे.एम.सी. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की डिग्री प्राप्त की है। वर्ष 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। मीडिया के माध्यम से सामाजिक मुद्दों, जन समस्याओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उनके नेतृत्व में KN LIVE24 विश्वसनीय समाचार और सशक्त डिजिटल पत्रकारिता की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Created with ❤