मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

टेंकर की टक्कर से युवक के दोनों पैर कुचले, ड्राइवर पकड़ा गया

On: September 22, 2025 11:56 PM
Follow Us:
breaking news knlive24

कन्नौज। गुरसहायगंज क्षेत्र के दो युवक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोटरसाइकिल से भोगांव जा रहे थे। रास्ते में टेंकर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, महबूब अली (35) पुत्र अब्दुल अली निवासी डुंडावा, गुरसहायगंज और शमशुल (30) पुत्र चाँद मियां निवासी गुरसहायगंज बाइक (संख्या UP 74 Y 4503) से सवार होकर भोगांव की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे सलेमपुर स्थित लक्ष्मी ब्रिक फील्ड के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे टेंकर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बाइक पर पीछे बैठे महबूब अली उछलकर सड़क पर गिर गए और उनके दोनों पैरों पर टेंकर का पहिया चढ़ गया। हादसे के बाद ड्राइवर टेंकर लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं, स्थानीय लोगों और हाईवे कर्मियों ने पीछा कर अकबरपुर में आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया।

सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने टेंकर को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

knlive24

KN Live 24 एक हिंदी ई-न्यूज़ मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो हर खबर का असली सच दिखाता है। यह टीवी समाचार की तरह नहीं है जो केवल उस खबर पर केंद्रित है जो उसकी टीआरपी बढ़ाती है । स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय हर समाचार आपको देता है। यह वैसे सभी स्थानीय समाचारों को प्रमुखता से आप तक पहुचाने का काम करता है जो आप सभी के जीवन को प्रभावित करने काम करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤