मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

रिलायंस जियो ने लॉन्च किया भारत का पहला एआई-रेडी क्लाउड पीसी, अब टीवी बनेगा पावरफुल कंप्यूटर

On: July 29, 2025 11:44 PM
Follow Us:
reliance jio pc

रिलायंस जियो (Reliance Jio ) ने आज भारतीय बाजार (Indian Market ) में जिओपीसी (JioPC) लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला एआई-रेडी (AI-Ready), क्लाउड-बेस्ड वर्चुअल डेस्कटॉप प्लेटफॉर्म (Cloud Based Virtual Desktop Platform) है, जो आम उपयोगकर्ताओं को बिना महंगे लैपटॉप (Laptop ) या डेस्कटॉप खरीदे एक पावरफुल कंप्यूटिंग (Powerful Computing ) अनुभव देगा।

क्या है Jio-PC ?

जिओपीसी एक क्लाउड कंप्यूटर (Cloud Computer) है, जिसे जियो सेट-टॉप बॉक्स, कीबोर्ड (Keyboard) और माउस के ज़रिए किसी भी टीवी या स्क्रीन (Screen) पर चलाया जा सकता है। इसमें यूजर्स (Users) को सिर्फ JioPC एप Download कर अपने जियो नंबर से लॉगिन करना होता है। इसके बाद टीवी Screen एक Full Functional कंप्यूटर में बदल जाती है।

कीमत और प्लान:

यह सेवा ₹599 प्रति माह की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। सालाना सब्सक्रिप्शन ₹4,599 में लिया जा सकता है। खास बात यह है कि नए यूजर्स को यह सेवा पहले महीने फ्री में दी जा रही है।

कैसे काम करता है?

जिओपीसी पूरी तरह क्लाउड पर आधारित है। इसका मतलब है कि यूजर का सारा डेटा और प्रोसेसिंग जियो के सुपरफास्ट और सिक्योर सर्वर पर होता है। इससे डिवाइस में कोई लैग नहीं होता और यह वायरस या हैकिंग जैसे खतरों से भी सुरक्षित रहता है।

इस प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल करने के लिए किसी हार्डवेयर अपग्रेड या मेंटेनेंस की जरूरत नहीं होती, जिससे यह किफायती और सुविधाजनक बन जाता है।

किनके लिए है ये सेवा?

जिओपीसी फिलहाल जियो फाइबर और जियो एयर फाइबर यूजर्स के लिए उपलब्ध है। यह छात्रों, वर्क फ्रॉम होम प्रोफेशनल्स और छोटे व्यवसायों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।

 

मो उवैस खान

मो. उवैस खान KN Live Media Network के संस्थापक एवं KN LIVE24 के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से विधि (LLB) की डिग्री प्राप्त की है तथा राजनीति विज्ञान में परास्नातक की उपाधि हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पी.जी. जे.एम.सी. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की डिग्री प्राप्त की है। वर्ष 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। मीडिया के माध्यम से सामाजिक मुद्दों, जन समस्याओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उनके नेतृत्व में KN LIVE24 विश्वसनीय समाचार और सशक्त डिजिटल पत्रकारिता की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Created with ❤