Ram Barat in Nademau : श्री राम लीला महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को भव्य राम बरात निकाली गई। कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए बरात रामलीला मैदान पहुंची, जहां लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और महिलाओं ने छतों से पुष्प वर्षा की।
सुभाष इंटर कॉलेज से हुआ शुभारंभ
बरात का शुभारंभ सुभाष इंटर कॉलेज नादे मऊ से हुआ। कमेटी के संरक्षक राजीव प्रताप सिंह तथा पूर्व प्रधानाचार्य हरी शंकर ने श्री राम की आरती उतारकर बरात को विदा किया। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बरात को रवाना किया।

आकर्षक झांकियों ने लूटी महफिल
बरात में शामिल अनेक चित्ताकर्षक झांकियों की शोभा देखते ही बनती थी। बैंड-बाजों की मधुर ध्वनि पर लोग थिरकने को मजबूर थे। मनमोहक झांकियां लोगों के लिए बेहद आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
जगह-जगह उत्साही लोगों ने बरात को रोककर आरती उतारकर स्वागत किया। इनमें प्रदीप कुमार दुबे, देशराज पाल, रामशंकर बाथम, प्रेम सिंह भदौरिया, कृष्णापाल सिंह चौहान, डॉक्टर विजय वर्मा, प्रमोद कुशवाह, मुकुट सिंह चौहान, मुन्ना दुबे आदि शामिल रहे। बाजार में मिष्ठान का वितरण भी किया गया।
सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल
मुस्लिम समाज के लोगों का उत्साह बेहद काबिले तारीफ रहा। लोगों ने स्वर में स्वर मिलाकर “जय श्री राम, जय जय श्री राम” के गगनभेदी नारे लगाए।
इस दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, महामंत्री मनीष गुप्ता, डॉक्टर सेंगर, विमल प्रताप सिंह, सत्यप्रताप उर्फ टिल्लू भैया, अनिल कुमार दुबे, ब्रह्मस्वरूप दुबे सहित कमेटी के पदाधिकारी और अन्य प्रबुद्धजन मौजूद रहे।











