मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

आकर्षक झांकियों के साथ निकली राम बारात, पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

On: September 28, 2025 11:30 PM
Follow Us:
RAMLEELA HASERAN

श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत हसेरन कस्बे में रविवार को राम बरात धूमधाम और उल्लास के साथ निकाली गई। कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए यह बरात रामलीला मैदान पहुंची, जहां लोगों ने जोरदार स्वागत किया। घरों की छतों से महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर बारात का अभिनंदन किया।

राम बरात का शुभारंभ कस्बे स्थित रमजान की मंदिर से हुआ। इस मौके पर समिति के संरक्षक सुशील कुमार दुबे और अध्यक्ष शिवम भदौरिया ने श्रीराम की आरती उतारी। ग्राम प्रधान हुसैन्नगर के प्रतिनिधि चक्रधर सिंह भदौरिया ने हरी झंडी दिखाकर बरात को रवाना किया।

बरात में शामिल विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। रामचरितमानस के प्रसंगों से सजी झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बैंड-बाजों की मधुर ध्वनि पर लोग झूमने लगे। जगह-जगह पर श्रद्धालुओं ने बरात को रोककर आरती उतारी और मिठाई वितरित की।

विशेष बात यह रही कि मुस्लिम समाज के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक स्वागत किया और जय श्रीराम के नारों में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामचंद्र शाक्य, समाजसेवी सतीश गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश कुमार शुक्ल, अनिल कुमार खटीक, चौकी इंचार्ज हसेरन राजेश कुमार सहित रामलीला कमेटी के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤