Police-criminal encounter in Kannauj: महिला के घर डकैती डालकर हत्या और 5 लाख रुपये की लूट करने वाले कुख्यात आरोपी सूरज को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। यह मुठभेड़ रामपुर मजरे गांव के पास हुई, जहां पुलिस को उसकी मौजूदगी की जानकारी मिली थी।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने जैसे ही सूरज को घेरने की कोशिश की, उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली सूरज के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
इस दौरान कन्नौज के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। एसपी ने बताया कि सूरज ही वह मुख्य आरोपी है, जिसने हाल ही में एक महिला की हत्या कर उसके घर से 5 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था।
पुलिस का कहना है कि सूरज के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।










