मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

गांव में दो पक्षों के बीच बढ़ा विवाद, माहौल तनावपूर्ण

On: February 15, 2026 9:46 PM
Follow Us:

फर्रूखाबाद/कमालगंज। फर्रूखाबाद जनपद के कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बिन्झी (पोस्ट दरोरा) में दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। गांव में लगातार तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और स्थानीय लोगों में भय का वातावरण देखा जा रहा है।


पीड़ित पक्ष का आरोप है कि वह सुबह से थाने के चक्कर लगा रहा है, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस व प्रभावशाली कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित, जो स्वयं दिव्यांग बताया जा रहा है, का कहना है कि विपक्षी दबंग लगातार धमकी दे रहे हैं और शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं।


मामले में यह भी आरोप सामने आया है कि विवाद के दौरान अवैध असलहों से फायरिंग की गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग किसी बड़ी घटना की आशंका जता रहे हैं।


स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाया गया तो विवाद और बढ़ सकता है तथा बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।


फिलहाल क्षेत्र में स्थिति संवेदनशील बनी हुई है और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

आरिफ सिद्दीकी

आरिफ सिद्दीकी फर्रुखाबाद ब्यूरो चीफ के रूप ने KN Live 24 में कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤