मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

Weather Alert: उत्तर भारत में ठंड की वापसी, 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट

On: January 31, 2026 1:53 PM
Follow Us:

Weather Alert: उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, 31 जनवरी से 3 फरवरी के बीच कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि इस दौरान दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मौसम का असर देखने को मिलेगा। कोहरे और ठंड के बीच बारिश की एंट्री से तापमान में और गिरावट आ सकती है।

दिल्ली-एनसीआर का हाल

राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। 31 जनवरी की शाम और रात को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ सकती है।

उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर

उत्तर प्रदेश में फिलहाल सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। 1 फरवरी से कई जिलों में बारिश शुरू होने के आसार हैं, जो दो से तीन दिनों तक जारी रह सकती है। इससे ठंड का असर और तेज हो सकता है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी

उत्तराखंड में 31 जनवरी और 1 फरवरी को हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जैसे जिलों में मौसम खराब रह सकता है।
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश के साथ बर्फबारी का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर में 2 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि हिमाचल प्रदेश में 1 से 3 फरवरी तक येलो अलर्ट लागू रहेगा।

राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भी असर

राजस्थान के कई हिस्सों में 31 जनवरी से 3 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है। जयपुर, अजमेर, कोटा समेत अन्य जिलों में मौसम बदला-बदला नजर आ सकता है।
वहीं, पंजाब और हरियाणा में आज रात से गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इन मौसमी गतिविधियों के चलते ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से यातायात प्रभावित होने की आशंका है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान KN Live Media Network के फाउंडर और KN LIVE24 में प्रधान संपादक हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤