मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

Budget 2026: महिलाओं और बहुजन समाज को प्रतीकों में बदल देने वाला बजट

On: February 1, 2026 7:55 PM
Follow Us:

Budget 2026: भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन द्वारा प्रस्तुत बजट 2026–27 को लेकर विपक्षी दलों की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने बजट को सामाजिक न्याय की संवैधानिक भावना से भटका हुआ बताया है।

चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि यदि इस बजट को महिलाओं, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के नजरिये से देखा जाए, तो यह साफ़ तौर पर निराशाजनक है।

उनके अनुसार, सरकार ने समावेशन और विकास की भाषा तो अपनाई है, लेकिन हाशिये पर खड़े समाजों की वास्तविक और जमीनी समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस व लक्षित प्रावधान नहीं किए गए।

उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में महिलाओं और बहुजन समाज को केवल “प्रतीक” बनाकर पेश किया गया है, जबकि शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों पर कोई ठोस रोडमैप नहीं दिखता।

अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के लिए आवंटन में अपेक्षित बढ़ोतरी न होना सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े करता है।

आज़ाद समाज पार्टी प्रमुख ने यह भी कहा कि बजट से यह संदेश जाता है कि सामाजिक न्याय सरकार के एजेंडे में केवल भाषणों तक सीमित रह गया है।

उन्होंने मांग की कि बजट में वंचित वर्गों के लिए स्पष्ट, जवाबदेह और प्रभावी योजनाओं को शामिल किया जाए, ताकि संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप समानता और न्याय सुनिश्चित हो सके।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान KN Live Media Network के संस्थापक एवं KN LIVE24 के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से विधि (LLB) की डिग्री प्राप्त की है तथा राजनीति विज्ञान में परास्नातक की उपाधि हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पी.जी. जे.एम.सी. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की डिग्री प्राप्त की है। वर्ष 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। मीडिया के माध्यम से सामाजिक मुद्दों, जन समस्याओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उनके नेतृत्व में KN LIVE24 विश्वसनीय समाचार और सशक्त डिजिटल पत्रकारिता की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤