मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

नसरत खान बने जिला महामंत्री, संगठन ने सौंपी जिम्मेदारी

On: August 8, 2025 12:12 PM
Follow Us:

कन्नौज: वंचित समाज लोक कल्याण महासमिति राष्ट्रीय संगठन ने नसरत खान को जिला महामंत्री (कन्नौज) पद पर मनोनीत किया है। यह नियुक्ति पत्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविशंकर हवलकर द्वारा जारी किया गया।नियुक्ति पत्र के अनुसार, नसरत खान, निवासी डुंडवा बुजुर्ग कन्नौज को वर्ष 2025 से 2026 तक यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन ने उनके अब तक के समर्पण, निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण पद प्रदान किया है।राष्ट्रीय अध्यक्ष रविशंकर हवलकर ने कहा कि नसरत खान ईमानदारी, पूर्ण निष्ठा और लगन के साथ संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे तथा आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी निभाएँगे। उन्होंने विश्वास जताया कि नसरत खान अपनी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता से संगठन के उद्देश्यों को गति प्रदान करेंगे।

वंचित समाज लोक कल्याण महासमिति लंबे समय से समाज के वंचित तबकों के उत्थान, अधिकारों की रक्षा और जागरूकता अभियान चलाने में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

knlive24

KN Live 24 एक हिंदी ई-न्यूज़ मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो हर खबर का असली सच दिखाता है। यह टीवी समाचार की तरह नहीं है जो केवल उस खबर पर केंद्रित है जो उसकी टीआरपी बढ़ाती है । स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय हर समाचार आपको देता है। यह वैसे सभी स्थानीय समाचारों को प्रमुखता से आप तक पहुचाने का काम करता है जो आप सभी के जीवन को प्रभावित करने काम करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Created with ❤