मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

UP News: सीएम योगी की सराहना करना पड़ा महंगा, विधायक पूजा पाल सपा से निष्कासित

On: August 16, 2025 2:28 PM
Follow Us:
pooja pal news




MLA Pooja Pal expelled from Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics) में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला है, जब सपा (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पार्टी की विधायक पूजा पाल (Pooja Pal) को संगठन से बाहर का रास्ता दिखा दिया। यह निर्णय उस समय लिया गया जब पूजा पाल ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की कार्यशैली की खुलकर सराहना की थी।
सपा प्रमुख की ओर से जारी एक पत्र में कहा गया है कि चायल से विधायक पूजा पाल पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाई गईं। उन्हें पहले भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी गतिविधियों में बदलाव नहीं किया। पत्र में लिखा गया है कि उनका यह रवैया पार्टी के अनुशासन और हितों के खिलाफ है, और इससे संगठन को नुकसान पहुंचा है। इस कार्रवाई के तहत पूजा पाल को न सिर्फ पार्टी से निष्कासित किया गया है, बल्कि उन्हें सभी पदों से भी हटा दिया गया है।

अब वे समाजवादी पार्टी के किसी भी कार्यक्रम या बैठक में हिस्सा नहीं ले सकेंगी और न ही उन्हें आमंत्रित किया जाएगा। बता दें कि हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान ‘Vision Document 2047’ पर चर्चा करते हुए पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कानून व्यवस्था और माफिया के खिलाफ उनकी ‘जीरो टॉलरेंस नीति’ की तारीफ की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि योगी सरकार (Yogi Govt) ने उनके पति की हत्या के मामले में उन्हें न्याय दिलाया, जिसके लिए वह आभार व्यक्त करती हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घटनाक्रम सपा के लिए आंतरिक असंतोष का संकेत हो सकता है और आगामी चुनावी रणनीति पर भी इसका असर पड़ सकता है।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान KN Live Media Network के फाउंडर और KN LIVE24 में प्रधान संपादक हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Created with ❤