मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

लापता बच्ची बंद पड़े बोरे में मिली

On: April 1, 2026 11:45 AM
Follow Us:
dundwa buzurg news

Missing girl was found inside a closed sack: कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के डुंडवा बुजुर्ग गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब परिवार की शादी की खुशियां मातम में बदलती नजर आईं। गांव निवासी सानू की 3 साल की बेटी अना, जो कल देर शाम से अचानक लापता हो गई थी, आज सुबह एक डिग्री कॉलेज के पास बंद बोरे में मिली।

परिजनों के अनुसार, घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। बच्ची की मां कल शाम बाजार गई थी और बच्ची को घर पर अकेला छोड़ गई थी। वापस लौटने पर जब अना नहीं मिली, तो घर में कोहराम मच गया। माता-पिता ने रात भर उसकी खोजबीन की। सुबह गांव के पास स्थित एक डिग्री कॉलेज के बाहर ग्रामीणों को एक बोरा पड़ा मिला, जिसमें अना बंद थी।

​बच्ची के चेहरे पर चोट के निशान

बोरे से बरामद होने पर बच्ची के चेहरे पर चोट के स्पष्ट निशान पाए गए हैं। प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि किसी ने अपहरण के इरादे से बच्ची को बोरे में कैद किया था। हालांकि, बच्ची के सकुशल मिलने पर माता-पिता की जान में जान आई और उनके चेहरे खिल उठे। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू, चाहे वह रंजिश हो या अपहरण की कोशिश, उसकी गहनता से पड़ताल की जा रही है।

आलम कुरैशी

आलम कुरैशी KN Live24 में प्रदेश संपादक उत्तर प्रदेश के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Created with ❤