कन्नौज जनपद के मिरगावा क्षेत्र में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक मुकाबला मिरगावा और मझपुरवा की टीमों के बीच खेला गया। इस मुकाबले में मिरगावा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मझपुरवा को 49 रन से हराकर जीत अपने नाम कर ली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मिरगावा की टीम ने निर्धारित 6 ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 132 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाजों ने शुरू से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और चौकों-छक्कों की बरसात कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मझपुरवा की टीम निर्धारित 6 ओवर में केवल 83 रन ही बना सकी और इस तरह मिरगावा ने मुकाबला आसानी से अपने पक्ष में कर लिया।
इस नाइट क्रिकेट मैच का शुभारंभ समाजसेवी एवं कमेटी मेंबर फैज खान, अब्दुल प्रधान प्रतिनिधि, समाजसेवी फुरकान खान, सेठ इनामुल हसन खान, अकरम खान और निहाल (आलू व्यापारी) ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। आयोजन के दौरान क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में दर्शक मैच का आनंद लेने पहुंचे।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवाओं में खेल भावना का विकास होता है और क्षेत्र में आपसी भाईचारा मजबूत होता है।








