मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का ऐलान

On: September 13, 2025 8:13 PM
Follow Us:
SHUBH SANGAM MOVIE REVIEW

Lucknow International Film Festival 2025: आयूब खान ने फिल्म शुभ संगम का किया ऐलान।

इस मौके पर वरिष्ठ अभिनेता राकेश बेदी, फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बी.एन. तिवारी और निर्देशक सोहम पी. शाह सहित कई दिग्गज मौजूद रहे।

आयूब खान ने कहा, “लखनऊ एक शानदार शहर है और यहां सिनेमा को बेहद प्यार मिलता है। दिसम्बर के पहले सप्ताह में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में हम सिनेमा प्रेमियों, फिल्मकारों और कलाकारों को एक साथ लाने जा रहे हैं।”

निर्देशक सोहम पी. शाह, जो फेस्टिवल के जूरी सदस्य भी होंगे, ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के उभरते लेखकों, निर्देशकों और कलाकारों को मंच प्रदान करना है।

इसी अवसर पर आयूब खान ने अपनी नई हिंदी फीचर फिल्म शुभ संगम की घोषणा भी की। फिल्म की शूटिंग नवंबर 2025 से उत्तर प्रदेश में शुरू होगी।

वरिष्ठ अभिनेता राकेश बेदी ने इस अवसर पर कहा, “लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और शुभ संगम की घोषणा पर मैं आयूब खान और लखनऊ की जनता को बधाई देता हूं। मुझे खुशी है कि मैं इस महोत्सव में जूरी सदस्य होने के साथ-साथ फिल्म में भी एक अहम किरदार निभाने जा रहा हूं।”

बेदी ने आयूब खान के साथ अपने लंबे जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि वे मुंबई में आयोजित सिनीड्रीम्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के भी जूरी सदस्य रहे हैं और उनकी फिल्म बे-लगाम में काम कर चुके हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फिल्मों को दिए जा रहे प्रोत्साहन की सराहना करते हुए राकेश बेदी ने राज्य की संस्कृति, लखनऊ की तहज़ीब और खानपान की भी तारीफ की।

लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और शुभ संगम की घोषणा के साथ ही राजधानी एक बड़े सांस्कृतिक उत्सव के लिए तैयार है, जहां तीन दिनों तक सिनेमा, कला और रचनात्मकता का जश्न मनाया जाएगा।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान KN Live Media Network के संस्थापक एवं KN LIVE24 के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से विधि (LLB) की डिग्री प्राप्त की है तथा राजनीति विज्ञान में परास्नातक की उपाधि हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पी.जी. जे.एम.सी. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की डिग्री प्राप्त की है। वर्ष 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। मीडिया के माध्यम से सामाजिक मुद्दों, जन समस्याओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उनके नेतृत्व में KN LIVE24 विश्वसनीय समाचार और सशक्त डिजिटल पत्रकारिता की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤