मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

टैबलेट वितरण से छात्रों के चेहरे खिले

On: September 22, 2025 11:55 PM
Follow Us:
KAILASH RAJPOOT

कन्नौज। उच्च शिक्षा को डिजिटल दिशा देने के उद्देश्य से सोमवार को हसेरन क्षेत्र के ऐराहो गांव स्थित श्री रामचंद्र चतुर्वेदी महाविद्यालय में टैबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को टैबलेट फोन बांटे गए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत तथा हसेरन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्पेंद्र शाक्य मौजूद रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने छात्र-छात्राओं को टैबलेट सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

महाविद्यालय प्रबंधक मनोज चौबे ने बताया कि महाविद्यालय में दो सौ से अधिक छात्र पंजीकृत हैं, जिनमें से करीब एक सैकड़ा विद्यार्थियों को टैबलेट उपलब्ध कराए गए। टैबलेट पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे और कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर डॉ. आशीष कुमार शुक्ल, सौरभ चौबे, बिमलेश, सत्यम, गौरभ, रवि तिवारी, आशीष, आलोक सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤