मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

सिलाई मशीन पाकर महिलाओं के खिले चेहरे

Follow Us:
kannauj news

तालग्राम इंदरगढ़ रोड स्थित मां शारदा देवी गेस्ट हाउस में सूर्योदय फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की 100 महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं। सिलाई मशीन पाकर महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल पूर्व सांसद की पत्नी नेहा पाठक ने कहा कि यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक कदम है। वहीं क्षेत्रीय विधायक कैलाश सिंह राजपूत ने कहा कि सरकार की अनगिनत जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज की सभी महिलाओं तक पहुंच रहा है।

इस अवसर पर दया शंकर शुक्ल, धीरेंद्र कुमार द्विवेदी, अफसर खां, राहुल दुबे, अंशुल चतुर्वेदी, शिवा शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।अंत में पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह सेंगर ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤