Kannauj Breaking: जनपद कन्नौज के गांव खाड़े देवर के इरशाद अली को उनकी मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत केवप्रदेश अध्यक्ष विपिन तिवारी ने प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेश अध्यक्ष (पूर्वी उत्तर प्रदेश) विपिन तिवारी ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए विश्वास जताया कि इरशाद अली अपने अनुभव और लगन से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व से संगठन को मजबूती मिलेगी और किसानों की आवाज़ को और बुलंदी के साथ उठाया जाएगा।
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष इरशाद अली ने भरोसा जताया कि वे संगठन के उद्देश्यों पर खरा उतरेंगे और किसानों के हित में संघर्ष को तेज़ करेंगे। साथ ही उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष विपिन तिवारी और वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।










