मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

शान से लहराया तिरंगा, विभिन्न स्थानों पर धूमधाम से आयोजित हुए कार्यक्रम

On: August 27, 2025 10:02 AM
Follow Us:
independence day news

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्रभर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालयों, परिषदों और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में तिरंगा शान से फहराया गया। जगह-जगह प्रभात फेरियां, देशभक्ति रैलियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर लोगों ने स्वतंत्रता दिवस को विशेष बना दिया।

हसेरन ब्लॉक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी राम सिंह, ब्लॉक प्रमुख सीमा शाक्य और प्रतिनिधि पुष्पेंद्र शाक्य ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। ग्राम पंचायत सकतपुर में प्रधान विवेक दुबे, ग्राम पंचायत हुसैननगर में प्रधान राम किशोरी देवी भदौरिया और शिक्षक चक्रधर सिंह भदौरिया ने तिरंगा फहराया तथा गौशाला में जाकर गायों को गुड़ खिलाकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

ग्राम पंचायत हसेरन में प्रधान सीताराम चंद्र शाक्य ने ध्वज फहराने के साथ विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया।

कार्यक्रमों की झलकियां

– हसेरन उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक विनय कुमार के नेतृत्व में बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली।

– प्राथमिक विद्यालय राजपुर, जलालपुर, निजामपुर, ब्राहिमपुर, बिलंदपुर और खरगपुर में आकर्षक झांकियों व देशभक्ति प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

– महावीर जूनियर हाईस्कूल, जलालपुर में जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार सिंह और प्रधानाचार्य कुंवर देवेंद्र सिंह ने ध्वज फहराकर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।

सबसे अधिक प्रभावशाली कार्यक्रम सुभाष इंटर कॉलेज, नादेमऊ में आयोजित हुआ। प्रबंधक ओ.पी. सिंह एडवोकेट ने ध्वज फहराया जबकि प्रधानाचार्य डॉ. कृष्णपाल सिंह शास्त्री ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को देशप्रेम से सराबोर कर दिया। विद्यार्थियों द्वारा देशगीत, नाटक और झांकियों की शानदार प्रस्तुतियों को दर्शकों ने तालियों से सराहा।

इस मौके पर प्रबंध तंत्र और शिक्षकों के साथ सामाजिक योगदान देने वालों को भी सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य की धर्मपत्नी संगीता आर्य ने विद्यालय प्रबंधक को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया वही सम्पूर्ण बच्चो को पुरस्कृत किया। कार्यकम का सफल संचालन वरिष्ट शिक्षक सुनील कुमार गौतम ने किया। वरिष्ठ पत्रकार कुंवर देवेंद्र सिंह ने विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षकों और सहयोगी कर्मचारियों को प्रतीक चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य, शिक्षक, पूर्व सैनिक तथा अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की।

knlive24

KN Live 24 एक हिंदी ई-न्यूज़ मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो हर खबर का असली सच दिखाता है। यह टीवी समाचार की तरह नहीं है जो केवल उस खबर पर केंद्रित है जो उसकी टीआरपी बढ़ाती है । स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय हर समाचार आपको देता है। यह वैसे सभी स्थानीय समाचारों को प्रमुखता से आप तक पहुचाने का काम करता है जो आप सभी के जीवन को प्रभावित करने काम करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤