मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

पति सलाखों के पीछे, पत्नी बोली– मैं गर्भवती हूं… बच्चा तुम्हारा नहीं, किसी और का है!

On: August 27, 2025 10:02 AM
Follow Us:
pregnancy news

Viral News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला, जिसे मृत मानकर उसके पति को जेल भेजा गया था, अचानक अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंच गई। महिला ने पुलिस को बताया कि वह न केवल जीवित है, बल्कि अपने प्रेमी के बच्चे की मां बनने वाली है।

घटना बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र की है। महिला आरती देवी के पिता ने करीब एक माह पूर्व उसकी हत्या की आशंका जताते हुए दहेज उत्पीड़न और हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी की हत्या कर उसका शव गायब कर दिया गया है, जिसके बाद आरती के पति लोकेश कुमार, जो कासगंज का निवासी है, और उसके परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरती देवी ने थाने पहुंचकर बताया कि पति से अनबन के चलते वह स्वेच्छा से घर छोड़कर चली गई थी और अब वह अपने प्रेमी के साथ रह रही है। उसने स्पष्ट रूप से कहा कि वह अपने पति के पास वापस नहीं जाना चाहती। आरती ने यह भी बताया कि उसकी शादी छह साल पहले लोकेश से हुई थी, जो नौकरी के सिलसिले में गाजियाबाद चला गया था। दूरी और पारिवारिक विवादों के चलते उनके संबंध बिगड़ गए थे और इस बीच उसकी जिंदगी में दूसरा व्यक्ति आ गया।

उझानी थाना प्रभारी मनोज कुमार मलिक ने बताया कि मामला शुरू से ही संदिग्ध प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने जब प्रेमी के परिवार का पता लगाया, तो आरती की मौजूदगी का सुराग मिला। उन्होंने कहा कि पुलिस अब मामले में तथ्यों को छिपाने, झूठी शिकायत दर्ज कराने और हत्या की झूठी कहानी फैलाने के आरोप में महिला व उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश करेगी।

“जांच अधिकारी रवींद्र सिंह ने बताया कि मामले की पूरी रिपोर्ट जल्द ही अदालत में प्रस्तुत की जाएगी, ताकि बेवजह जेल में बंद आरोपी को न्याय मिल सके।”

knlive24

KN Live 24 एक हिंदी ई-न्यूज़ मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो हर खबर का असली सच दिखाता है। यह टीवी समाचार की तरह नहीं है जो केवल उस खबर पर केंद्रित है जो उसकी टीआरपी बढ़ाती है । स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय हर समाचार आपको देता है। यह वैसे सभी स्थानीय समाचारों को प्रमुखता से आप तक पहुचाने का काम करता है जो आप सभी के जीवन को प्रभावित करने काम करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤