मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

Kannauj Breaking : युवक ने पेड़ से लटककर दी जान, होली की खुशियाँ मातम में बदलीं

On: March 4, 2026 4:11 PM
Follow Us:

Kannauj : जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला समाधान में रंगों के पर्व होली की खुशियाँ उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक युवक ने गाँव के बाहर पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक का शव पेड़ से लटका मिलने की सूचना पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने देखा शव नगला समाधान निवासी विवेक कुमार 35 वर्ष पुत्र रामदत्त पेशे से ट्रक ड्राइवर था। मंगलवार सुबह विवेक बिना कुछ बताए घर से निकला। परिजनों को लगा कि वह त्योहार के किसी काम से बाहर गया है, लेकिन जब शाम करीब 5 बजे ग्रामीण खेतों की ओर गए, तो वहां विवेक का शव पेड़ से लटका देख उनके होश उड़ गए। शोर सुनकर भारी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर जमा हो गए।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल मृतक विवेक चार भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर का था और अभी अविवाहित था। उसकी मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, होली की तैयारियां कर रहे परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक ने आत्मघाती कदम किन कारणों से उठाया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही सौरिख थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

knlive24

KN Live 24 एक हिंदी ई-न्यूज़ मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो हर खबर का असली सच दिखाता है। यह टीवी समाचार की तरह नहीं है जो केवल उस खबर पर केंद्रित है जो उसकी टीआरपी बढ़ाती है । स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय हर समाचार आपको देता है। यह वैसे सभी स्थानीय समाचारों को प्रमुखता से आप तक पहुचाने का काम करता है जो आप सभी के जीवन को प्रभावित करने काम करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Created with ❤