मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

संचारी रोगों से बचाव हेतु गोष्ठी का आयोजन, बच्चों को दी गई अहम जानकारी

On: July 21, 2025 6:37 PM
Follow Us:

कन्नौज (ब्यूरो)। सुभाष इंटर कॉलेज, नादे मऊ में संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हसेरन राजकीय स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. विजयंत सिंह ने विद्यार्थियों और स्टाफ को दिमागी बुखार सहित अन्य मौसमी बीमारियों के लक्षणों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी।

गोष्ठी के दौरान डॉक्टर विजयंत सिंह ने बताया कि बरसात के मौसम में मच्छर जनित बीमारियां तेजी से फैलती हैं। इनसे बचाव के लिए साफ-सफाई बेहद जरूरी है। बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान देने और आसपास पानी जमा न होने देने की सलाह दी गई।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कृष्णपाल सिंह ने उपस्थित सभी लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक सुनील कुमार गौतम ने किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।इस तरह की पहलें छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

knlive24

KN Live 24 एक हिंदी ई-न्यूज़ मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो हर खबर का असली सच दिखाता है। यह टीवी समाचार की तरह नहीं है जो केवल उस खबर पर केंद्रित है जो उसकी टीआरपी बढ़ाती है । स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय हर समाचार आपको देता है। यह वैसे सभी स्थानीय समाचारों को प्रमुखता से आप तक पहुचाने का काम करता है जो आप सभी के जीवन को प्रभावित करने काम करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Created with ❤