मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

कड़ी मेहनत रंग लाई: उधमपुर के हर्षित त्रिपाठी बने समीक्षा अधिकारी, यूपी में हासिल किया 23वां स्थान

Follow Us:
harshit tripathi got result

विकास खंड हसेरन के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत उधमपुर का नाम उस समय पूरे जिले में गर्व से लिया जाने लगा, जब यहां के निवासी हर्षित त्रिपाठी ने अपनी अथक मेहनत के बल पर उत्तर प्रदेश में 23वां स्थान प्राप्त कर समीक्षा अधिकारी (RO) पद हासिल किया। इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है।

हर्षित त्रिपाठी, जो कि गांव के निवासी तब्बू त्रिपाठी के बड़े पुत्र हैं, ने इस सफलता के लिए करीब 6 वर्षों तक दिल्ली में रहकर कठिन परिश्रम किया। दिन-रात की मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ उन्होंने यह मुकाम हासिल किया, जो आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है।

उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि भी प्रेरणादायक है। उनकी मां ग्राम पंचायत उधमपुर की प्रधान हैं, जो वर्ष 2010 में पहली बार इस पद पर निर्वाचित हुई थीं। वहीं उनके पिता एक प्रतिष्ठित व्यापारी हैं और क्षेत्र में सम्मानजनक पहचान रखते हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी शिक्षा और करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं—उनका छोटा भाई नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, जबकि उनकी कजिन बहन सरकारी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं।

जैसे ही हर्षित की सफलता की खबर गांव और आसपास के क्षेत्रों में पहुंची, उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, मीडिया कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और हर्षित को उनकी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।

हर्षित त्रिपाठी की यह सफलता साबित करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Created with ❤