मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

हर घर तिरंगा अभियान में निकली भव्य रैली, गगनभेदी नारों से गूंजा हसेरन

Follow Us:
tiranga yatra kannauj

विकास खंड हसेरन परिसर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को भव्य तिरंगा मेला एवं रैली का आयोजन किया गया। रैली में कस्बे के परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बाल विकास पुष्टाहार, स्वास्थ्य विभाग एवं सम्पूर्ण ब्लॉक स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली का शुभारंभ ब्लॉक परिसर से ब्लॉक प्रमुख सीमा शाक्य और खंड विकास अधिकारी राम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। तिरंगा हाथों में लिए प्रतिभागी मुख्य मार्गों से गुजरते हुए गगनभेदी नारे लगा रहे थे, जिससे पूरा कस्बा देशभक्ति के रंग में रंग गया।

रैली में पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्पेंद्र शाक्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश कुमार शाक्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल कुमार सहित कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां शामिल हुईं।कार्यक्रम के समापन पर रैली गोष्ठी में परिवर्तित हुई, जहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

खंड विकास अधिकारी राम सिंह ने कहा कि अमर शहीदों के बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। वहीं, ब्लॉक प्रमुख सीमा शाक्य ने कहा कि आज देश भाजपा के नेतृत्व में पूर्ण रूप से सुरक्षित है।देशभक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन ने हसेरन में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उत्साह और गौरव का वातावरण बना दिया।

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Created with ❤