मुरादाबाद। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर मुरादाबाद के असलतपुरा क्षेत्र में भाई शहजाद कुरैशी के निवास पर भव्य रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों, स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिनिधि (27 विधानसभा ग्रामीण) रवि चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने रोजेदार भाइयों के साथ इफ्तार किया और सभी को रमज़ान की मुबारकबाद दी।
इस मौके पर रवि चौधरी ने कहा कि रमज़ान का पवित्र महीना त्याग, संयम, भाईचारे और इंसानियत की सेवा का संदेश देता है। ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि भारत की गंगा-जमुनी तहजीब आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल है और इसी भावना को बनाए रखने के लिए इस तरह के कार्यक्रम बेहद जरूरी हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने की अपील भी की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से आशु सिक्का (जिला उपाध्यक्ष), दानिश कुरैशी (महानगर अध्यक्ष), गौरव कुमार (जिला प्रमुख महासचिव), शहजाद कुरैशी, कुक्कू चौधरी, मोहित ठाकुर (कार्यालय प्रभारी/सहायक), मुजाहिद हसन, शानू, सलमान, उसाम, वारिश, कम्मू और अतुल सोनी सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर देश और प्रदेश की तरक्की, समाज में शांति और आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए दुआ की और एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी।








