मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार को करेंगी तिर्वा मेडिकल कॉलेज का दौरा, कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में

On: July 30, 2025 12:10 AM
Follow Us:
anandiben patel

कन्नौज – उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार को कन्नौज जिले के तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। राज्यपाल की प्रस्तावित यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने तैयारियों का जायजा लिया।

कार्यक्रम को सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। वहीं, भाजपा नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अनुशासन और कार्यक्रम प्रबंधन से संबंधित जरूरी निर्देश दिए ताकि आयोजन भव्य और सफल हो सके।

राज्यपाल का यह दौरा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे न केवल चिकित्सा क्षेत्र को बल मिलेगा बल्कि स्थानीय प्रशासनिक सक्रियता भी देखने को मिल रही है।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान KN Live Media Network के संस्थापक एवं KN LIVE24 के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से विधि (LLB) की डिग्री प्राप्त की है तथा राजनीति विज्ञान में परास्नातक की उपाधि हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पी.जी. जे.एम.सी. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की डिग्री प्राप्त की है। वर्ष 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। मीडिया के माध्यम से सामाजिक मुद्दों, जन समस्याओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उनके नेतृत्व में KN LIVE24 विश्वसनीय समाचार और सशक्त डिजिटल पत्रकारिता की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Created with ❤