Gold Silver Rate Today: सोना और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बीते कुछ दिनों से रिकॉर्ड तेजी दिखा रहे कीमती धातुओं के भाव अचानक क्रैश जैसे हालात में पहुंच गए हैं, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार को चांदी ने 4,20,000 रुपये प्रति किलो का ऑल-टाइम हाई छुआ था, लेकिन 24 घंटे के भीतर ही इसमें तेज गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार तक चांदी की कीमत गिरकर 2,91,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई। यानी एक ही दिन में करीब 1,29,000 रुपये प्रति किलो की भारी गिरावट दर्ज हुई।
सोने की कीमतों में भी जोरदार गिरावट
सिर्फ चांदी ही नहीं, सोने के भाव भी दबाव में नजर आए। एमसीएक्स पर सोना जहां हाल ही में 1,80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया था, वहीं अब यह गिरकर 1,50,849 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। इस दौरान सोने में लगभग 30,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।
गिरावट की क्या वजह रही?
कमोडिटी बाजार में आई इस तेज गिरावट के पीछे कई अहम कारण बताए जा रहे हैं। जानकारों के मुताबिक:
- ऊंचे स्तरों पर निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली
- अमेरिकी डॉलर में कमजोरी
- फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखना
- अमेरिका में महंगाई दर का ऊंचा रहना
- इन सभी फैक्टर्स ने मिलकर सोना-चांदी पर दबाव बनाया।
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी टूटा भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी टूटा भाव
घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी कीमती धातुओं में गिरावट देखी गई। COMEX पर चांदी जहां हाल ही में $119 प्रति औंस के उच्च स्तर पर थी, वहीं अब गिरकर $85.250 प्रति औंस पर आ चुकी है।
वहीं सोने की कीमत, जो $5500 प्रति औंस के पार निकल गई थी, अब घटकर $4,879.60 प्रति औंस रह गई है।
एक्सपर्ट की राय
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने-चांदी में फिलहाल करेक्शन का दौर चल रहा है। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के अनुसार, सोने की कीमतें मासिक गिरावट की दिशा में बढ़ सकती हैं और चांदी में भी आगे दबाव बना रह सकता है।
हालांकि, लंबे समय के नजरिए से कई दिग्गज निवेशक अब भी कीमती धातुओं को लेकर पॉजिटिव हैं। मशहूर निवेशक और लेखक रॉबर्ट कियोसाकी पहले ही संकेत दे चुके हैं कि साल 2026 में सोने और चांदी की कीमतों में फिर से मजबूत तेजी देखने को मिल सकती है।










