मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन, राजनीतिक जगत में शोक

On: April 8, 2026 10:32 AM
Follow Us:
mohsina kidwai passed away

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई (Mohsina Kidwai) का बुधवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीब 4 बजे अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Former Union Minister Mohsina Kidwai Passes Away : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बाराबंकी (Barabanki) जिले की रहने वाली मोहसिना किदवई ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 1970 में की थी। उसी वर्ष उन्हें पहली बार लखनऊ-बाराबंकी लोकल बॉडी से विधान परिषद का सदस्य बनाया गया। इसके बाद 1974 में उन्होंने बाराबंकी की दरियाबाद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और पहली बार विधायक (MLA) निर्वाचित हुईं।

हालांकि 1977 के विधानसभा चुनाव में आपातकाल के विरोध के चलते पूरे देश में कांग्रेस के खिलाफ माहौल था, जिसका असर उनके चुनाव पर भी पड़ा और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और 1978 में आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते हुए करीब 36,000 मतों से जीत हासिल की।

मोहसिना किदवई लंबे समय तक सक्रिय राजनीति में रहीं और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। उनके योगदान को भारतीय राजनीति में हमेशा याद किया जाएगा।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान KN Live Media Network के संस्थापक एवं KN LIVE24 के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से विधि (LLB) की डिग्री प्राप्त की है तथा राजनीति विज्ञान में परास्नातक की उपाधि हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पी.जी. जे.एम.सी. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की डिग्री प्राप्त की है। वर्ष 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। मीडिया के माध्यम से सामाजिक मुद्दों, जन समस्याओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उनके नेतृत्व में KN LIVE24 विश्वसनीय समाचार और सशक्त डिजिटल पत्रकारिता की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Created with ❤