Formal formation of Consolidation Committee। हसेरन क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिलंदपुर खरगपुर में अब चकबंदी प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत होने जा रही है। बुधवार को चकबंदी विभाग के अधिकारियों ने गांव पहुंचकर चकबंदी समिति का विधिवत गठन किया। इस मौके पर ग्रामीणों में उत्साह और उम्मीद की झलक दिखाई दी।
प्राथमिक विद्यालय बिलंदपुर में आयोजित बैठक में कानूनगो जितेंद्र मोहन ने बताया कि ग्रामीणों की सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया है। इसमें ग्राम प्रधान शकुंतला देवी को अध्यक्ष चुना गया, जबकि राधा देवी, दिगंबर सिंह, ओमकार सिंह और सुनीता देवी को समिति के सदस्य मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम में चकबंदी लेखपाल अंकित पमार, भरत पाल सिंह, दीपेंद्र सिंह, अनिल शर्मा और ज्ञाप्रसाद सहित पुरवा ढका, भदौरियापुरवा, खरगपुर, नैनपुरवा के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने कहा कि चकबंदी शुरू होने से अब भूमि विवादों का समाधान आसान होगा और सरकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र परिवारों तक पहुँच सकेगा।
ग्राम प्रधान शकुंतला देवी ने कहा कि समिति गांव के सर्वांगीण विकास और ग्रामीणों के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करेगी।











