मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

मेडिकल कॉलेज कैंटीन में परोसा गया खाना बना ज़हर, 32 स्वास्थ्यकर्मी बीमार

On: January 23, 2026 11:21 AM
Follow Us:
food poisoning

लखनऊ के बरावन कला स्थित एमसी सक्सेना कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी परिसर में बुधवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 108 एंबुलेंस सेवा के ईएमटी ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे 25 छात्रों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। रात का भोजन करने के करीब एक से डेढ़ घंटे बाद छात्रों को पेट दर्द, उल्टी और सिरदर्द की शिकायत होने लगी।

स्थिति बिगड़ने पर सभी प्रभावित प्रशिक्षुओं को तुरंत बलरामपुर अस्पताल और ठाकुरगंज टीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, बलरामपुर अस्पताल में भर्ती 20 छात्रों की हालत अब स्थिर है, जबकि ठाकुरगंज अस्पताल में तीन प्रशिक्षुओं का इलाज जारी है। सभी मरीजों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बताया गया है कि ट्रेनिंग सेंटर में रोजाना करीब 150 लोगों के लिए भोजन तैयार किया जाता है। बुधवार रात को दाल, चावल, आलू की सब्जी और रोटी परोसी गई थी। भोजन के बाद अचानक कई छात्रों की तबीयत बिगड़ने से फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है।

घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काकोरी की टीम को मौके पर भेजा गया है, वहीं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को भोजन के सैंपल लेने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान KN Live Media Network के संस्थापक एवं KN LIVE24 के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से विधि (LLB) की डिग्री प्राप्त की है तथा राजनीति विज्ञान में परास्नातक की उपाधि हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पी.जी. जे.एम.सी. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की डिग्री प्राप्त की है। वर्ष 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। मीडिया के माध्यम से सामाजिक मुद्दों, जन समस्याओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उनके नेतृत्व में KN LIVE24 विश्वसनीय समाचार और सशक्त डिजिटल पत्रकारिता की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤