मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

मेक्सिको की फातिमा बॉश बनीं मिस यूनिवर्स 2025, दुनिया भर की सुंदरियों को पछाड़ जीता खिताब

On: November 21, 2025 10:45 AM
Follow Us:
FATIMA BASCH MISS UNIVERSE

Fatima Bosch of Mexico became Miss Universe 2025: 21 नवंबर को आयोजित मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता में मेक्सिको की फातिमा बॉश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 से अधिक प्रतिभागियों को पीछे छोड़ दिया और 74वें मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर लिया। डेनमार्क की विक्टोरिया कजर थीलविग—जो 73वीं मिस यूनिवर्स थीं—ने ग्रैंड फिनाले के मंच पर फातिमा को ताज पहनाकर उन्हें नई विजेता घोषित किया।

प्रतियोगिता में थाईलैंड की प्रवीणर सिंह प्रथम रनर-अप रहीं, जबकि वेनेजुएला की स्टेफनी अबासेली को सेकंड रनर-अप का स्थान मिला। वहीं, फिलीपींस की मा आहतिशा मनालो तीसरी रनर-अप बनीं।

मेक्सिको के तबास्को प्रांत के विलाहर्मोसा से ताल्लुक रखने वाली फातिमा बॉश की खुशी का अंदाज़ा मिस यूनिवर्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किए गए वीडियो से लगाया जा सकता है, जिसमें वह भावुक दिखाई दे रही हैं। उनके सिर पर सजा चमकता हुआ ताज उनके व्यक्तित्व और खूबसूरती को और भी निखारता हुआ दिख रहा है।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान KN Live Media Network के फाउंडर और KN LIVE24 में प्रधान संपादक हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤