मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

Farrukhabad में भीषण सड़क हादसा: DCM और आल्टो की आमने-सामने टक्कर, बच्चे समेत तीन की मौत, चार गंभीर

On: February 16, 2026 8:57 AM
Follow Us:
ACCIDENT

Farrukhabad Accident News: कादरीगेट थाना क्षेत्र में रविवार देर रात इटावा–बरेली हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार मिनी ट्रक (डीसीएम) और आल्टो कार (Alto Car) की आमने-सामने टक्कर में एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन करीब दस मीटर तक घिसटता चला गया। मिनी ट्रक (Mini Truck) सड़क किनारे पलट गया और उस पर लदी स्टील की चादरों के रोल हाईवे (Highway) पर दूर तक फैल गए।

भाऊपुर खुर्द के पास हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, फर्रुखाबाद से इटावा की ओर जा रहा मिनी ट्रक भाऊपुर खुर्द के पास सामने से आ रही आल्टो कार से टकरा गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर एंबुलेंस से डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल (Dr. Ram Manohar Lohia Hospital Farrukhabad) भिजवाया।

मृतकों और घायलों की पहचान

घायलों में जहानगंज क्षेत्र के नगला जैतपुर निवासी ट्रक चालक देवेंद्र शाक्य, उसका 12 वर्षीय पुत्र विराट शाक्य, 14 वर्षीय सिद्धार्थ शाक्य तथा कार सवार फतेहगढ़ के तलैया लेन निवासी 52 वर्षीय शशि कुदैसिया, उनके 32 वर्षीय पुत्र मोहित कुदैसिया उर्फ तनु, अजय राठौर, हाथीखाना निवासी ध्रुव और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल थे।

लोहिया अस्पताल में चिकित्सक डॉ. उदयराज ने विराट शाक्य, मोहित कुदैसिया और एक अज्ञात व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद ध्रुव, राजेश और सिद्धार्थ की हालत गंभीर होने पर उन्हें Uttar Pradesh University of Medical Sciences, सैफई रेफर कर दिया गया।

चालक पर नशे में होने का आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि मिनी ट्रक चालक देवेंद्र शाक्य शराब के नशे में था। बताया जा रहा है कि अस्पताल लाए जाने के बाद वह वहां से गायब हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक की तलाश जारी है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह लोहिया अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों के उपचार की जानकारी ली और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए।

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।

knlive24

KN Live 24 एक हिंदी ई-न्यूज़ मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो हर खबर का असली सच दिखाता है। यह टीवी समाचार की तरह नहीं है जो केवल उस खबर पर केंद्रित है जो उसकी टीआरपी बढ़ाती है । स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय हर समाचार आपको देता है। यह वैसे सभी स्थानीय समाचारों को प्रमुखता से आप तक पहुचाने का काम करता है जो आप सभी के जीवन को प्रभावित करने काम करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Created with ❤