मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कन्नौज में फटकारा स्वास्थ्य विभाग, सपा सरकार पर साधा निशाना

On: October 9, 2025 3:53 PM
Follow Us:

कन्नौज : उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक गुरुवार को कन्नौज के खैरनगर पीएचसी पहुंचे, जहां उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयों की कमी देखकर संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। डिप्टी सीएम मंत्री असीम अरुण के पिता स्वर्गीय श्रीराम अरुण की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने और खैरनगर पीएचसी के उच्चीकरण का उद्घाटन करने आए थे।

दवाइयों की कमी पर भड़के डिप्टी सीएम

पीएचसी का निरीक्षण करते समय जब डिप्टी सीएम ने दवाइयों की कमी देखी तो वे नाराज हो गए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता से दवाइयों की कमी का कारण पूछा। सीएमओ डिप्टी सीएम के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। 

इसके बाद बृजेश पाठक ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द दवाइयों की डिमांड भेजने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने फार्मासिस्ट को भी दवाइयों की सूची सार्वजनिक रूप से चस्पा न करने पर लताड़ लगाई।

श्रीराम अरुण को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा, “उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मैं अपने बीच में आया हूं। हृदय की गहराइयों से श्रीराम अरुण जी को श्रद्धांजलि देता हूं।”

उन्होंने कहा कि असीम अरुण ने पुलिस की वर्दी से इस्तीफा देकर जनसेवा का काम किया। प्रदेश के पुलिसिंग से जुड़े व्यक्तियों को गांव की समस्याओं का निराकरण करने के लिए असीम अरुण से प्रेरणा लेनी चाहिए।

सपा सरकार पर कसा तंज

डिप्टी सीएम ने इशारों-इशारों में समाजवादी पार्टी की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, “समाजवादी पार्टी की सरकार में जो नहीं हो पाया, वह बीजेपी सरकार में हुआ।”

कन्नौजिया बोली में बोलते हुए उन्होंने कहा, “बीजेपी सरकार में गुंडे-माफियों की लूट-लूट ले रही, तरह-तरह की बात करिहें – हम तुम्हारी बिरादरी के हैं। चौराहे पर प्लाट हो तो सपा वाले नारा लगात रहें – सपा का नारा, खाली प्लाट हमारा। अब गुंडे प्रदेश के बाहर या जेल में सड़ रहे हैं।”

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा, “जाति पर वोट नहीं देवे, काम पर वोट देवे।” खैरनगर में मंत्री असीम अरुण का पुश्तैनी घर है, जहां उनके पिता की पुण्यतिथि पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

आलम कुरैशी

आलम कुरैशी KN Live24 में प्रदेश संपादक उत्तर प्रदेश के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤