मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

नवाब सिंह यादव और भाइयों के दो-दो जगह नाम: असीम अरुण

On: August 27, 2025 10:02 AM
Follow Us:

कन्नौज में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। यूपी सरकार के समाज कल्याण मंत्री और कन्नौज सदर से विधायक असीम अरुण ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सपा के करीबी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सहयोगी नवाब सिंह यादव तथा उनके भाइयों के नाम वोटर लिस्ट में दो-दो जगह दर्ज पाए गए हैं।

असीम अरुण ने सोमवार सुबह एक वीडियो जारी कर बताया कि 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान सपा ने वोटों में धांधली की थी। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि नवाब सिंह यादव का नाम वोटर लिस्ट में बूथ संख्या 233 अडंगापुर और बूथ संख्या 299 प्राथमिक विद्यालय ग्वाल मैदान दोनों जगह दर्ज है। इसी तरह उनके भाई नीलू यादव और कल्याण सिंह यादव के नाम भी दो-दो जगहों पर पाए गए हैं।

जेल में है नवाब सिंह यादव

फिलहाल नवाब सिंह यादव 12 अगस्त 2024 से नाबालिग से रेप के मामले में जेल में बंद हैं। उनका भाई नीलू यादव भी जेल में है।

जांच और कार्रवाई की तैयारी

मंत्री असीम अरुण ने कहा कि वह जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर इस मामले की जांच और कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने दावा किया कि कई अन्य लोगों ने भी दो या तीन जगहों पर अपने वोट बनवा रखे हैं।

आयोग कर रहा सुधार, सपा मचाती है हल्ला

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग वोटर लिस्ट की खामियों को दूर करने के लिए लगातार काम कर रहा है, लेकिन समाजवादी पार्टी इस पर बेवजह हल्ला मचाती रहती है। असीम अरुण ने सपा से अपील की कि वह चुनाव आयोग से माफी मांगे और वोटर लिस्ट सत्यापन के काम में सहयोग करे।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान KN Live Media Network के संस्थापक एवं KN LIVE24 के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से विधि (LLB) की डिग्री प्राप्त की है तथा राजनीति विज्ञान में परास्नातक की उपाधि हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पी.जी. जे.एम.सी. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की डिग्री प्राप्त की है। वर्ष 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। मीडिया के माध्यम से सामाजिक मुद्दों, जन समस्याओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उनके नेतृत्व में KN LIVE24 विश्वसनीय समाचार और सशक्त डिजिटल पत्रकारिता की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤