मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

Ajit Pawar Last Rites : अजित पवार पंचतत्व में विलीन, बेटे पर्थ ने दी मुखाग्नि

On: January 29, 2026 11:20 PM
Follow Us:

Ajit Pawar Last Rites : महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार को हुए विमान हादसे में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को उनके गृह नगर बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे पर्थ पवार ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में राजनीतिक नेता, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

बताया गया कि बुधवार को बारामती में हुए विमान हादसे में अजित पवार की मौत हो गई थी। हादसा इतना भीषण था कि उनकी पहचान कलाई में पहनी घड़ी से की गई। इस दुखद घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार ने उनके निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया।

अंतिम संस्कार के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राकांपा अध्यक्ष शरद पवार सहित कई केंद्रीय और राज्य स्तरीय वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके राजनीतिक योगदान को याद किया।

अजित पवार को उनके गृहनगर बारामती में पंचतत्व में विलीन किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान उपस्थित नेताओं और अधिकारियों ने उनके जीवन, कार्यशैली और राजनीतिक सफर को याद किया। उनके निधन से महाराष्ट्र की राजनीति में शोक का माहौल है, वहीं समर्थकों और शुभचिंतकों ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की।

अजित पवार के निधन को राज्य की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। उनके जाने से उत्पन्न हुए खालीपन को भर पाना आसान नहीं होगा। अंतिम संस्कार के दौरान लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान KN Live Media Network के फाउंडर और KN LIVE24 में प्रधान संपादक हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤