सुभाष इण्टर कालेज नादे मऊ के पास इंदरगढ़ की तरफ़ से अनियंत्रित गति से आ रही इको गाड़ी से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सारे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई।
मढ़पुरा निवासी बिरजू पुत्र श्याव वरण नादे मऊ बाजार में अपने घर जा रहा था । इंदर गढ़ की तरफ से आ रही इको गाड़ी से जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पीछे बैठे साथी आलोक के सिर तथा पैरों मे गंभीर रुप से घायल हो गया पैर फेक्चर हो गया युवक को मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
मृत युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। दोपहर बाद शव पहुंचने पर परिजनो का रोते बुरा हाल था। मृतक भाइयों में सबसे छोटा था। चार भाई विष्णु सूरज शिवाजीत आलोक सहित पूरा गांव शोकमय रहा। क्षेत्रीय विधायक कैलाश सिंह राजपूत ने मौके पर शोक सत्रप्त परिवार को संवेदना व्यक्त करते हुए ढाढस बंधाया।









