मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

UP: योगी सरकार अपराधियों पर सख्त, विपक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

On: August 13, 2025 7:00 PM
Follow Us:
keshav mauraya

UP News: उत्तर प्रदेश विधान परिषद में मंगलवार को कानून व्यवस्था को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। सदन में नेता सदन और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) पर हमला करते हुए कहा कि अपराधियों को संरक्षण देने वाले चेहरे सपा से जुड़े हैं।

इस बीच नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में हालात चिंताजनक हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन ही अब आम लोगों पर अत्याचार कर रहे हैं।

सपा सदस्यों ने कानून व्यवस्था को लेकर कार्यस्थगन प्रस्ताव लाया और कहा कि राज्य में प्रतिदिन औसतन 10 हत्याएं हो रही हैं। पार्टी के विधायक मुकुल यादव ने सरकार पर अपराधों पर अंकुश न लगा पाने का आरोप लगाया। वहीं, किरणपाल कश्यप ने कहा कि आरक्षण से जुड़े मामलों में भी गड़बड़ियां हो रही हैं और भाजपा नेताओं पर मंदिर की जमीन कब्जाने तक के आरोप लगाए।

लाल बिहारी यादव ने कहा कि इस साल 1 जनवरी से 15 जुलाई तक महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है और शाहजहांपुर पुलिस पर पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप भी लगाया।

जवाब में उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि सपा अब भी 2027 के चुनावों में सत्ता का सपना देख रही है, लेकिन जनता अब सच्चाई जान चुकी है। उन्होंने दोहराया कि माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और सरकार किसी को बख्शने वाली नहीं है।

विवाद के बीच सपा सदस्यों ने सदन से वॉकआउट कर विरोध दर्ज कराया।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान KN Live Media Network के संस्थापक एवं KN LIVE24 के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से विधि (LLB) की डिग्री प्राप्त की है तथा राजनीति विज्ञान में परास्नातक की उपाधि हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पी.जी. जे.एम.सी. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की डिग्री प्राप्त की है। वर्ष 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। मीडिया के माध्यम से सामाजिक मुद्दों, जन समस्याओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उनके नेतृत्व में KN LIVE24 विश्वसनीय समाचार और सशक्त डिजिटल पत्रकारिता की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Created with ❤