मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

Delhi की सड़कों से ख़त्म होगा आवारा कुत्तों का आतंक ! जानिए वजह…

On: August 13, 2025 9:39 AM
Follow Us:
delhi dog remove plan

Dogs Remove in Delhi: दिल्ली की सड़कों पर आवारा कुत्तों से जुड़ी घटनाओं को रोकने के लिए अब नगर निगम तेजी से कदम उठा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश के बाद, एमसीडी (MCD) और एनडीएमसी (NDMC) आवारा कुत्तों के प्रबंधन को लेकर सक्रिय हो गए हैं। इन निकायों द्वारा न केवल विशेष आश्रय स्थलों की योजना बनाई जा रही है, बल्कि पीड़ितों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू करने की भी तैयारी चल रही है।

एमसीडी आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जल्द से जल्द उपयुक्त स्थानों की पहचान करें जहां इन कुत्तों को आश्रय दिया जा सके। इसके लिए पुराने सामुदायिक भवनों, बंद पड़े स्कूलों और निगम की अन्य खाली इमारतों के उपयोग की संभावना पर विचार किया जा रहा है। इन स्थलों का जमीनी सर्वेक्षण कर उचित निर्णय लिया जाएगा।

इस बीच, एनडीएमसी भी इस दिशा में सक्रिय है और उच्चस्तरीय बैठकों का सिलसिला जारी है। दोनों निकायों की प्राथमिकता है कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के निर्देशों का पालन करते हुए कुत्तों से जुड़ी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए।

इसके अलावा, एमसीडी पहले ही कुत्तों के बंध्याकरण का अभियान चला रही है और कई इलाकों में आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। आने वाले दिनों में, एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर (Helpline No.) लॉन्च किया जाएगा, जिसकी स्थापना एमसीडी मुख्यालय में की जाएगी।

नागरिक वर्तमान में “MCD 311” मोबाइल एप पर अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। इस एप के माध्यम से उपयोगकर्ता जीपीएस लोकेशन(GPS Location) के साथ शिकायत दर्ज कर सकते हैं और फोटो अपलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध है। एनडीएमसी क्षेत्र के नागरिक “एनडीएमसी 311” एप का उपयोग कर सकते हैं, जिसमें समान सुविधाएं प्रदान की गई हैं।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान KN Live Media Network के फाउंडर और KN LIVE24 में प्रधान संपादक हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Created with ❤